Sad Quotes in Hindi उन बातों को आवाज़ देते हैं, जो दिल में तो बहुत होती हैं पर ज़ुबान तक नहीं आ पातीं। जब कोई अपना बिना बताए दूर चला जाता है, भरोसा टूट जाता है या ज़िंदगी एक के बाद एक इम्तिहान लेने लगती है, तब चंद लाइनें ही पूरा हाल बयां कर देती हैं। इसी वजह से लोग Sad quotes in hindi about life, Alone Sad Quotes in Hindi और 2 line sad quotes जैसी लाइनें ढूँढते हैं, जिनमें उन्हें अपना ही दर्द दिखाई दे।
आजकल हर कोई अपने मन की बात WhatsApp Status या फ़ोटो के नीचे दो लाइनों में कह देना चाहता है। ऐसे में Sad quotes in hindi for instagram और Sad quotes in hindi for girl सबसे ज़्यादा सर्च किए जाते हैं, क्योंकि छोटी-सी लाइन भी कई बार लंबी बातचीत से ज़्यादा असर कर जाती है। इस पेज पर Heart Touching, Emotional और Love Sad Quotes के साथ ये सभी तरह के कोट्स मिलेंगे, जिन्हें आप आसानी से Copy-Paste करके Instagram, WhatsApp और Facebook पर शेयर कर सकते हैं।
Sad Quotes in Hindi
मैंने खुदा से पूछा वो क्यों छोड़ गया मुझे,
उसकी क्या मजबूरी थी।
खुदा ने कहा न कसूर तेरा था, न गलती उसकी थी,
मैंने ये कहानी लिखी ही अधूरी थी।
हमसे पूछो कि मोहब्बत में ख़सारा क्या है,
जान लेकर भी कोई पूछे कि हारा क्या है,
एक उम्र कटी जिनकी वफ़ादारी में,
वो कहते हैं तुम तो पागल, तुम्हारा क्या है।
वो किताब लौटाने का बहाना तो लाखों में था,
लोग ढूँढते रहे सबूत, पैगाम तो आँखों में था।
डूबा हुआ हूँ ज़हर में मगर पी नहीं रहा,
मैं ज़िंदगी को सह रहा हूँ, जी नहीं रहा।
मैं उलझता जा रहा हूँ खुद को सुलझाने में,
तेरी याद बहुत आ रही है तुझे भुलाने में।
मेरे अंदर से कहाँ वाकिफ़ हो, मुझे बाहर से देखने वालों,
अफ़सोस है मगर शिकवा नहीं मुझे,
एक शख्स साथ रहकर भी समझा नहीं मुझे।
न सुकून से दिन गुज़रा, न चैन की रात हुई,
मैं खुद से जुदा हो गया, जबसे उस शख्स से मुलाकात हुई।
तुम भी ग़ालिब कमाल करते हो,
उम्मीदें इंसानों से लगाकर शिकायतें खुदा से करते हो।
नींद आएगी तो इस कदर सोएँगे,
हमें जगाने के लिए लोग रोएँगे।
खाली पड़े मेरे हाथ देख लो,
कोई नहीं है आज मेरे साथ देख लो,
मैंने सारी उम्र चाहा जिनको,
वो जाते-जाते कह गए, “लो अपनी औकात देख लो।”
खामोशी तुम समझ नहीं रहे,
अल्फाज़ अब बचे नहीं।
मैं उसको आँसुओं से लिख रहा हूँ,
कि मेरे बाद कोई उसे पढ़ न पाए।
अजीब तमाशा है इन मिट्टी के इंसानों का,
बेवफ़ाई करो तो रोते हैं, और वफ़ा करो तो रुलाते हैं।
ना रास्तों ने साथ दिया, ना मंज़िल ने इंतज़ार किया,
मैं क्या लिखूँ अपनी ज़िंदगी पर, मेरी तो उम्मीदों ने भी मज़ाक किया।
जब भी रही, शिकायत ही रही ज़माने को हमसे,
कभी कुछ कहने पे, कभी चुप रहने पे।
Very Heart Touching Sad Quotes in Hindi
मुश्किलें मुझे मिटाने पे तुली हैं,
और दुआएँ मुझे बचाने पे तुली हैं,
दिल लगा हुआ है ग़म छुपाने में सारा,
आँखें हैं कि सब बताने पे तुली हैं।
ना जाने कैसा गुनाह कर लिया है,
मैंने दिल को वसवसों का घर कर लिया है,
मैं बस अपने ग़म उन्हें नहीं बता सकता,
मैंने अपनों को पराया कर लिया है।
शौक से तोड़ो दिल मेरा, एक शाम फुर्सत से लेकर आना,
मुझे क्या हैरान करोगे, मैं अपने ख्याल लाऊँगा, तुम वक्त लेते आना,
तुम ही तो रहते हो इसमें, अपना ही घर वीरान करोगे।
अब सँवरते रहो बला से मेरी,
दिल ने सरकार खुदकुशी कर ली।
दिल टूटने से कभी कोई मरता तो नहीं न?
नहीं, मगर शायद पहले की तरह ज़िंदा भी नहीं रहता।
ज़िंदा हूँ… मगर साँसों की तलाश है,
दिल में जज़्बात तो बहुत हैं, मगर लफ़्ज़ों की तलाश है।
उनसे कहना बेवफ़ाई का कफ़ारा नहीं होगा,
तुम अब लौट भी आओ तो दिल तुम्हारा नहीं होगा,
कितनी रातें जागी हैं, कितने दिन बेचैन रहे,
हमसे अब वो हिसाब दोबारा नहीं होगा।
कल रात ग़मों का दरिया चाँद को सुना दिया,
दिल के हर ज़ख्म का अफ़साना सितारों को सुना दिया,
आज मेरी खामोशी ने बादलों को रुला दिया,
और आसमान ने मेरे लिए आँसुओं का सावन बरसा दिया।
दिल चाहे कितना भी तकलीफ़ में हो,
तकलीफ़ देने वाला फिर भी अच्छा लगता है।
वादा था… टूट गया,
नशा था… उतर गया,
दिल था… बदल गया,
इंसान ही तो था… बदल गया।
वो सिलसिले, वो शौक़, वो निस्बत नहीं रही,
वो दिल नहीं रहा, वो तबीयत नहीं रही।
वो तो इंकार करते हैं हमारे पास आने से,
ख़ुदा भी रूठ जाता है किसी का दिल दुखाने से।
गहरी थी रात, लेकिन हम खोए नहीं,
दर्द बहुत था दिल में, लेकिन हम रोए नहीं,
कोई नहीं हमारा, जो पूछे हमसे,
जाग रहे हो किसी के लिए, या किसी के लिए सोए नहीं।
वाक़िफ़ है सब तो फ़साने दर्द के गाऊँ क्या,
ज़ेहन में ग़ालिब हो तो ख़ज़ाना कोई लाऊँ क्या,
वो कहते हैं चुभते मेरे लफ़्ज़ उन्हें बहुत,
चीर देगी ख़ामोशी, मैं चुप हो जाऊँ क्या…?
क्या मिलेगा मुझे रुलाने पर,
मेरे ज़ख्मों पर मरहम लगाने पर,
मैं चाहता तो हूँ वो गले लग जाएँ,
पर चाहता नहीं कि आएँ मेरे बुलाने पर।
Alone Sad Quotes in Hindi
अकेला था, अकेला हूं, अकेला ही रहूंगा,
तुमने जहां तक साथ दिया वहां तक के लिए शुक्रिया।
खुद से दोस्ती कर ली है अब मैंने,
अकेलेपन को अपना घर बना लिया है मैंने।
ख्वाब बोये थे और अकेलापन काटा है,
इस मोहब्बत में यारों बहुत घाटा है।
न खुश हूँ, न उदास हूँ,
बस अकेला हूँ और खामोश हूँ।
कुछ सफर अकेले तय करने पड़ते हैं,
कुछ फैसले खुद लेने पड़ते हैं,
जिंदगी हर मोड़ पर साथ नहीं देती,
कभी-कभी खुद को संभालना पड़ता है।
बहुत कुछ सिखा रहा है मुझे मेरा अकेलापन,
इतना तो मुझे मेरी किताबें भी ना सिखा सकीं।
लगाव बर्बाद कर देता है,
अकेला रहना ही बेहतर है।
चुप रहना मेरी ताकत है कमजोरी नहीं,
अकेले रहना मेरी आदत है मजबूरी नहीं।
अब अकेला रहा नहीं जाता,
ऐ खुदा अब तो किसी का सहारा दे दे,
और नहीं रह सकते हम तन्हाई के सागर में,
तू कोई तो हमें किनारा दे दे।
दुआओं का काफिला चलता है मेरे साथ,
मुकद्दर से कह दो,
अकेला नहीं हूँ मैं।
वक्त ने हमें चुप रहना सिखा दिया,
और हालातों ने सब कुछ सहना सिखा दिया।
अब किसी की आस नहीं,
इन तन्हाइयों ने हमें अकेला रहना सिखा दिया।
न जाने कौन तेरे इतना करीब आ गया कि तुझे मेरे
होने या ना होने से कोई फर्क ही नहीं पड़ता।
मैं अकेला ही चला था मंजिल की ओर,
लेकिन लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया।
दिल के ज़ख़्म अब बाहर दिखाई नहीं देते,
पर अंदर से अकेलेपन ने सब खा लिया है।
यह अकेलेपन का सफर भी कट जाएगा,
जिस दिन गम का बादल हट जाएगा।
Sad Quotes for Instagram
कि अगर गलती हमारी थी, तो तुमने टोका भी नहीं,
हमें अलविदा कहा, तुमने रोका भी नहीं,
अगर चाहते मुझे अपना बना सकते थे ना,
मुझपे इतना हक़ तो जता सकते थे ना।
तेरे बाद भी ये दुख मुझे सहना पड़ रहा है,
आज किसी और के साथ रहना पड़ रहा है,
मैंने तो बस मोहब्बत माँगी थी तुझसे,
देखो आज ये भी कहना पड़ रहा है।
आज अश्कों के तले, तेरे शहर जलाए जाएँगे,
ग़म पुराने जितने भी हैं सारे, वो सब भुलाए जाएँगे,
मैं सोचता हूँ, तुझमें क्या बचेगा,
बचेगा क्या तुझमें, जब तुझसे हम घटाए जाएँगे।
मोहब्बत एक खेल था ताश का,
वो बाज़ी मार गए,
हम बादशाह होकर भी एक बेगम से हार गए।
ज़ख़्मी हो गई नींदें हमारी,
ख़्वाबों पर किसी ने वार किया,
जिस्म तो सलामत है लेकिन,
रूह को किसी ने मार दिया।
कुछ तो मजबूरियाँ रही होंगी,
यूँ कोई बेवफ़ा नहीं होता।
यूँ बदलने का अंदाज़ ज़रा हमें भी सिखा दो,
जैसे हो गए हो तुम बेवफ़ा,
वैसे हमें भी बना दो।
लहजे में बदज़ुबानी, चेहरे पे नक़ाब लिए फिरते हैं,
जिनके ख़ुद के मामलात बिगड़े हैं, वो मेरा हिसाब लिए फिरते हैं।
तू सोचता है मुझ पर इल्ज़ाम लगा कर रिश्ता ख़त्म कर लेगा,
मतलब साँप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे।
बे-बसी है, एक चुभन सी है,
ख़ुश हैं मगर एक घुटन सी है।
दुख सुनाऊँ और तमाशा बन जाऊँ,
बेहतर है मुस्कुराऊँ और ख़ामोश रह जाऊँ।
खाने से ज़्यादा नमक ज़ख्मों पर था,
यक़ीन ग़ैरों पर, शक अपनों पर था।
थोड़ी जल्दबाज़ी में थी वो शायद,
कब आकर चली गई, पता ही नहीं लगा।
इस साल भी तमाशे वही पुराने हुए,
न जाने कितने अपने हुए, कितने अनजाने हुए।
राब्ते ख़त्म कर लिए सबसे,
अब मुझे अपने साथ रहना है।
Emotional Sad Quotes in Hindi
न मिले अगर किसी का साथ, तो हमको याद कर लेना,
जब तन्हाई सताए कभी, तो हमसे बात कर लेना,
ख़ुशियाँ बाँटने के लिए आपके हज़ार दोस्त होंगे,
पर जब ग़म बाँटने हों, तो हमें याद कर लेना।
तुम्हें बिकना है तो व्यापार भी हो सकता है,
चाहने वाला ख़रीदार भी हो सकता है,
अपने दुश्मन को अभी शक की निगाहों से न देख,
तेरा क़ातिल तेरा यार भी हो सकता है।
जब मैं तुम्हें निशात-ए-मोहब्बत न दे सका, ग़म में कभी सुकून-ए-रिफ़ाक़त न दे सका,
जब मेरे सारे चराग़-ए-तमन्ना हवा के हैं, जब मेरे सारे ख्वाब किसी बेवफ़ा के हैं,
फिर मुझको चाहने का तुम्हें कोई हक़ नहीं, तन्हा करने का तुम्हें कोई हक़ नहीं।
हर कोई मेरा हो जाए, ऐसी मेरी तक़दीर नहीं,
मैं वो शीशा हूँ, जिसकी कोई तस्वीर नहीं,
दर्द से रिश्ता है मेरा, ख़ुशियाँ मुझे नसीब नहीं,
मुझे भी कोई याद करे, मैं इतना भी ख़ुशनसीब नहीं।
गले तो लगना है, उससे कहो अभी लग जाए,
यही न हो मेरा उसके बगैर जी लग जाए,
मैं आ रहा हूँ तेरे पास,
ये न हो कि कहो तेरा मज़ाक हो और मेरी ज़िंदगी लग जाए।
शायद यूँ ही चलेगा तेरा-मेरा रिश्ता उम्र भर,
मिल गए तो बातें लंबी, और न मिले तो यादें लंबी।
वो कहते हैं चुभते मेरे लफ़्ज़ उन्हें बहुत,
चीर देगी ख़ामोशी, मैं चुप हो जाऊँ क्या…?
मत खोलो राज़ मेरा, तुम पढ़ नहीं पाओगे,
मत देखो ज़ख्म मेरे, तुम भर नहीं पाओगे,
हर मुस्कुराता चेहरा हमेशा ख़ुश नहीं होता,
तुम इस चेहरे को कभी समझ नहीं पाओगे।
सो जाओ, तुम्हारी नर्म आँखें सुर्ख़ न हो जाएँ नींद से,
हमारा क्या है, हम तो लोगों से वफ़ा करने की सज़ा काट रहे हैं।
तुमसे था फासला,
फिर तुम भी हासिल ना हुए और खुद को भी गँवा बैठे।
अजीब होती हैं कुछ मोहब्बतें,
ना मिलती हैं, ना ख़त्म होती हैं।
एहसास करा देती है रूह जिनकी बातें नहीं होतीं,
इश्क़ वो भी करते हैं जिनकी मुलाकातें नहीं होतीं।
मेरा नसीब मुझसे ख़फ़ा हो जाता है,
अपना जिसे भी मानो… बेवफ़ा हो जाता है,
क्यों न हो शिकायत मेरी नज़रों को रात से,
ख़्वाब कभी पूरा होता नहीं और सवेरा हो जाता है।
आहिस्ता-आहिस्ता खत्म हो जाएंगे,
ग़म न सही, हम ही सही।
आज आईना भी ये सवाल कर बैठा,
किसके लिए तू अपना ये हाल कर बैठा।
Life Sad Quotes in Hindi
जो लड़के कम बोलते हैं,
अक्सर उनकी जिंदगी ज्यादा रुलाती है।
टूट कर भी संभलना पड़ता है,
क्योंकि जिंदगी रुकती नहीं।
जिंदगी मिलती सबको एक सी है,
बस इसे जीने के तरीके अलग होते हैं।
कुछ दर्द, दर्द नहीं होते,
बल्कि ज़िंदगी के सबसे बड़े सबक होते हैं।
ज़िंदगी इतना तो सिखा रही है कि,
रिश्ते सब से रखो लेकिन उम्मीद नहीं।
जब रोकर खिलौने माँगने वाला, मुस्कुरा कर ज़ख्म लेने लगता है,
जब पत्थर जैसे दिल वाले को, कोई फूल सा तोड़ देता है,
जब जान से ज़्यादा प्यारा कोई, रास्ते में तन्हा छोड़ देता है,
तब ज़िंदगी असल में समझ आती है।
ज़िंदगी में जब आए खुशियाँ,
तो उसे चखना तुम मिठाई की तरह,
मुमकिन है ग़म भी आएँगे यहाँ,
तो उसे भी अपनाना तुम दवाई की तरह।
मैं समझा था तुम हो तो क्या और माँगूँ,
मेरी ज़िंदगी में मेरी आस तुम हो,
ये दुनिया नहीं है मेरे पास तो क्या,
मेरा ये भरम था, मेरे पास तुम हो।
कुछ लूट गया, कुछ लुटा दिया,
कुछ मिट गया, कुछ मिटा दिया,
ज़िंदगी ने कुछ यूँ आज़माया हमें,
कुछ छीन गया, कुछ गँवा दिया।
ज़िंदगी से थोड़ी वफ़ा कीजिए,
जो नहीं मिलता उसे दफ़ा कीजिए,
हर कोई नहीं होता आपके क़ाबिल,
कभी अकेले बैठकर चाय का मज़ा भी लीजिए।
वक्त बदलता है ज़िंदगी के साथ,
ज़िंदगी बदलती है वक्त के साथ,
वक्त नहीं बदलता अपनों के साथ,
बस अपने बदल जाते हैं वक्त के साथ।
ज़िंदगी आसान नहीं है यार,
बहुत कुछ मिटाया है मैंने,
ठीक न होने पर भी
अपना हाल ठीक बताया है मैंने।
आज ज़िंदा हैं, कल गुज़र जाएंगे,
कौन जानता है, कब बिछड़ जाएंगे।
अधूरे ख्वाबों का कब्रिस्तान है ये,
यहाँ किस्से छुपे हैं एक दौर-ए-हयात के।
मैंने हँसाया है हर उदास चेहरे को,
मुझसे देखा न गया कोई मेरे जैसा।
Sad Quotes in Hindi for Girls
मोमबत्ती को भी आखिर में जाकर पता लगा कि,
उसे उसी धागे ने तबाह किया जिससे वो सीने में छुपाकर रखती है।
वो मिला ऐसे जैसे कभी जाएगा ही नहीं,
और गया ऐसे जैसे कभी मिला ही नहीं।
हर मुस्कुराता चेहरा हमेशा ख़ुश नहीं होता,
तुम इस चेहरे को कभी समझ नहीं पाओगे।
यूँ पलकें झुका लेने से नींद नहीं आती साहब..
सोते वही लोग हैं जिनके पास किसी की यादें नहीं होतीं..!!
तूने गलती से ढूँढ लिया था मुझको,
शायद तुझे तलाश किसी और की थी।
खामोश रहना सिखा देते हैं, अक्सर वही रिश्ते
जिनसे हम बहुत बात करना चाहते हैं…
दिल नाउम्मीद तो नहीं, नाकाम तो है…
लंबी है ग़म की शाम, मगर शाम तो है..!!
और फिर एक समय आता है,
तकलीफ बताने में भी तकलीफ़ होती है….
तेरा यूँ अचानक बेपरवाह हो जाना
मुझे सोच में डाल गया।
सूखे पत्तों की तरह बिखरे पड़े थे हम,
किसी ने बड़े प्यार से समेटा और आग लगा दी।
टूटे हुए काँच की तरह चकनाचूर हो गए।
किसी को लग न जाए, इसलिए सबसे दूर हो गए..
बहुत प्यारी थी हँसी मेरी,
किसी ने छीन ली झूठी मोहब्बत करके।
कितना दर्द होता है ना यार,
जब पूरी दुनिया को छोड़कर किसी एक को सब कुछ मान लो,
और वो भी साथ छोड़ दे..!!
हम तो आज भी उन्हें याद करते हैं ख़ामोशी से,
मगर वो हमारी यादों से भी मजबूर हो जाते हैं।
तुमसे अच्छी तो तुम्हारी यादें हैं,
जो रात को 11:00 से 02:00 बजे तक रुलाती हैं
और सुबह के 05:00 बजे सुलाती हैं..
Love Sad Quotes in Hindi
उसने समझा ही नहीं मेरे हालातों को….
झूठ माना उसने मेरी बातों को।
मर तो जाना ही है,
अगर तुम मिल जाओ,
तो थोड़ा जी लेंगे।
जो लोग कदर नहीं करते,
उन्हीं के लिए
लोग रोते हैं।
वक़्त आगे बढ़ गया,
पर दिल वहीं रुक गया।
तूने हमें अपना समझा नहीं कभी भी,
बेवफ़ा, तुझे याद करना छोड़ा नहीं अभी भी।
इस दौर के लोगों में वफ़ा ढूंढ रहे हो,
बड़े नादान हो साहब…
ज़हर की शीशी में दवा ढूंढ रहे हो।
तुमसे मिलकर लगा था, ज़िंदगी खूबसूरत है…
तुमसे बिछड़कर पता चला,
खूबसूरती का मतलब भी
सिर्फ़ तुम थे।
प्यार में हार गए हम,
और जीते जी मर गए हम।
नसीब कुछ बार
बहुत देता है,
और फिर बिना पूछे
छीन भी लेता है।
इतने बदनाम हो चुके हम इस ज़माने में,
तुम्हें सदियाँ लग जाएँगी हमें भुलाने में।
मेरा गुस्सा दिखता है,
मेरी लड़ाई दिखती है,
काश तुम्हें मेरा प्यार भी दिखता।
सोने लगे हम फिर से समय पर,
फिर कभी लंबी रात न हुई,
फिर जो मैंने शुरू न की,
फिर कभी हमारी बात न हुई।
शायद किस्मत का यही सितारा था,
और तुमको भी आखिर यही गवारा था,
मैंने तो वो खोया जो मेरा था ही नहीं,
तुमने वो खो दिया जो सिर्फ तुम्हारा था।
अब नज़र देखते तो जाओ मुझे,
कब कहा था गले लगाओ मुझे,
आज खेलने नहीं आया मैं,
अब ज़रा जीत के दिखाओ मुझे।
दर्द ज़ख्म का रास आ गया मुझको,
जिस्म से निकलता ख़ून मेरे लिए नया ही नहीं,
वो नहीं जानता इंतज़ार का दुख क्या होता है,
मैं उसके पास कभी देर से गया ही नहीं।
🔚 निष्कर्ष (Conclusion)
हमें उम्मीद है कि Sad Quotes in Hindi का यह संग्रह आपके दिल की उन कही-अनकही बातों को शब्द देने में कामयाब रहा होगा। दर्द को लफ़्ज़ों में उतार देना मन को हल्का करने का एक खूबसूरत तरीका है। हमेशा याद रखिए कि हर बुरा वक्त एक दिन गुज़र जाता है, चाहे उसके निशान कुछ देर साथ रहें।
आप इन सभी कोट्स को कॉपी करके अपने WhatsApp Status, Facebook Post या Instagram Caption के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ये आपके दिल को छू गए हों, तो इस पेज को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें और नए कलेक्शन के लिए हमारी साइट को बुकमार्क कर लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. Sad Quotes in Hindi क्या हैं?
Sad Quotes in Hindi वो छोटी, असरदार लाइनें हैं जिनमें दर्द, तन्हाई, टूटा हुआ दिल, धोखा और अधूरी मोहब्बत जैसी भावनाओं को हिंदी में बयां किया जाता है।
2. Sad Quotes का इस्तेमाल कहाँ किया जा सकता है?
आप इन्हें अपने WhatsApp Status, Instagram Caption या Facebook Post पर शेयर कर सकते हैं, या अपनी बात किसी खास इंसान तक पहुँचाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. Best Sad Quotes in Hindi?
वक़्त आगे बढ़ गया,
पर दिल वहीं रुक गया।
4. Best Alone Sad Quotes in Hindi?
न खुश हूँ, न उदास हूँ,
बस अकेला हूँ और खामोश हूँ।
5. Best Life Sad Quotes in Hindi?
वक्त बदलता है ज़िंदगी के साथ,
ज़िंदगी बदलती है वक्त के साथ,
वक्त नहीं बदलता अपनों के साथ,
बस अपने बदल जाते हैं वक्त के साथ।
